Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 4 Oct 2021 6:26 pm IST


चल्डगांव-कुखुई मोटर मार्ग का कार्य जल्द करें पूरा


कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने नरेंद्रनगर ब्लॉक की धमांस्यू पट्टी के गांवों का भ्रमण कर जन समस्याएं सुनी। उन्होंने क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण चल्डगांव-कुखुई मोटर मार्ग के अवशेष निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने के लिए लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश दिए। रविवार को कृषि मंत्री उनियाल ने धमांस्यू पट्टी के ग्राम पंचायत कुखुई में भाजपा की ओर से आयोजित सेवा समर्पण अभियान में प्रतिभाग किया। गांव पहुंचने पर मंत्री का ग्रामीणों ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कृषि और उद्यानीकरण से ही स्वरोजगार की सर्वाधिक संभावना है। उन्होंने चल्डगांव-कुखुई मोटर मार्ग का निरीक्षण करते हुए लोनिवि के ईई मोहम्मद आरिफ खान को अवशेष कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र भंडारी, ग्राम प्रधान मंगली देवी, स्यूड़ की प्रधान रजनी देवी, दिउली सतपाल मनवाल, कसमोली सुरेंद्र, क्षेत्र पंचायत सदस्य अनिल भट्ट, दर्मियान रमोला, पूरण सिंह असवाल, हुकुम भंडारी, शूरवीर भंडारी, चंदन सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र नेगी, सूरज बिष्ट मौजूद थे।