Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 27 Aug 2022 11:47 am IST

मनोरंजन

राजू श्रीवास्तव ने पांच सेकेंड के लिए खोली थी आंखें और फिर..


नई दिल्‍ली: कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत में सुधार हो रहा है। वह अब भी एम्स के आइसीयू में लाइफ सपोर्ट सिस्टम यानी वेंटिलेटर पर हैं। इस बीच राजू के परिवारवालों ने खुलासा किया है कि उन्‍हें होश आया है और उन्‍होंने 5 सेकेंड के लिए अपनी आंखें भी खोलीं।

राजू के साले आशीष श्रीवास्तव ने मीडिया हाउस से बातचीत में कॉमेडियन के होश में आने की पुष्टि की। उन्‍होंने बताया कि गुरुवा सुबह आठ बजे राजू से मिलने शिखा आइसीयू गई थीं। वह उनको टकटकी लगाए देखती रहीं और बोलीं कि आपको लेटे कितने दिन हो गए आपको हो गए, अब बस, आंखें खोलो और घर चलो। पत्नी शिखा की यह बात सुनकर राजू ने करीब पांच सेकेंड के लिए आंखें खोली थीं।

बेटी अंतरा ने भी दी थी जानकारी

वहीं, राजू श्रीवास्‍तव की बेटी अंतरा ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए उनकी सेहत का अपडेट दिया। सोशल मीडिया के जरिए अंतरा ने बताया था, अब मेरे पिता ठीक हैं। धीरे-धीरे उनकी सेहत में सुधार आ रहा है।