Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 13 Oct 2021 3:00 pm IST


सप्तमी विहित पूजा के साथ विधिवत दुर्गा पूजा का शुभारंभ


दुर्गा पूजा महोत्सव के तहत मां दुर्गा सहित सभी देवी देवताओं के मूर्तियों में प्राण प्रतिष्ठा के बाद नगर सहित क्षेत्र भर में शक्ति की देवी की विधिवत पूजा शुरू हो गई। सोमवार रात मंदिर परिसर में बनाए गए मंच पर सवेरा ग्रुप की टीम ने संगीतमय धार्मिक प्रस्तुति देकर बांग्ला संस्कृति की छटा बिखेरी। मंगलवार सुबह पूजा महोत्सव के तहत महिलाओं ने कलश यात्रा निकालकर हरि मंदिर स्थित कामना सागर से जल लाकर नवपत्रिका को वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच स्नान कराया। सिंदूर लगाने के बाद उसे मंगल ध्वनि के बीच मंदिर के गर्भ गृह में स्थापित किया। इसके बाद सभी देवी देवताओं की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई।