Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 5 Feb 2023 12:30 am IST

मनोरंजन

इंटरनेट पर दिखा शैलेश लोढ़ा का भक्ति अवतार, गले में माला-माथे पर चंदन और भगवा कपड़े में शेयर की तस्वीर


 ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम अभिनेता शैलेश लोढ़ा ने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में ख़ास जगह बना ली है।  हाल ही में शो मेकर्स पर अपनी बकाया फीस नहीं देने का आरोप लगा कर सुर्ख़ियों में आये शैलेश ने अपनी एक लेटेस्ट फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसे देखकर फैंस हैरान रह गए हैं। तस्वीर में वह भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं।  शैलेश को देख फैंस जमकर रिएक्शन देते हुए फिर से ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो में लौटने की मांग कर रहे हैं। 


आपको बता दें कि शैलेश लोढ़ा ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो साझा की है। इस तस्वीर में एक्टर भगवा रंग की धोती और गमछा पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। फोटो में उनके माथे पर टीका और भस्म लगा हुआ दिख रहा है, वे गले में फूलों की माला पहने हुए हैं और आंख बंद करके ध्यान की मुद्रा में बैठे हुए हैं। फोटो को देखकर ऐसा लग रहा है कि शैलेश किसी मंदिर में हैं। 


एक्टर ने अपनी इस तस्वीर को शेयर कर कैप्शन में लिखा ‘हम को मन की शक्ति देना, मन विजय करे…’ शैलेश को इस अवतार में देख फैंस लगातार, जय हो, ओम नम: शिवाय, जय श्रीराम लिख रहे हैं। वहीं एक फैन ने सवाल किया- क्या महाकाल मंदिर में हैं ?। वहीं एक अन्य ने लिखा  ‘आप में कितने गुण भरे हैं, लेखक भी हो, कवि हो, अभिनेता भी हो और क्या क्या हो सर, अद्भुत कलाकार हैं आप।’ वहीं दूसरे ने कमेंट किया ‘लाख शोहरत और दौलत दे दी हो ए जिंदगी, फिर भी जिंदा अंदर एक फकीर होना चाहिए। वहीं कई फैंस शैलेश से ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो में वापस लौटने की गुहार लगाते नजर आ रहे हैं।