Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 15 Jan 2022 5:21 pm IST


डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कालेज का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्यमंत्री धामी


हल्द्वानी। कोविड संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार दोपहर को डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे और कोविड के उपचार की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। करीब एक घंटे 10 मिनट के इस दौरे में वह जनरल बीसी जोशी कोविड अस्पताल भी पहुंचे और टीवी स्क्रीन से भर्ती मरीजों को देखा और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। करीब 12:40 बजे एसटीएच पहुंचे सीएम सबसे पहले मेडिसिन ओपीडी पहुंचे। उन्होंने मरीजों से बातचीत की और डॉक्टरों से ओपीडी में मरीजों की संख्या और उपचार के बारे में जाना। उन्होंने आपातकालीन विभाग, कोविड स्क्रीनिंग ओपीडी में भी व्यवस्थाओं को देखा। कोविड मरीजों की जांच और कोरोना संक्रमित गंभीर मरीजों का कैसे उपचार किया जाता इसके बारे में भी डॉक्टरों से जानकारी ली। कोविड मरीजों की जांच और उपचार से संतुष्ट दिखाई दिए।