Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 8 Feb 2022 10:30 am IST

राजनीति

आप मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने की कोठियाल के सर्मथन मे अपील


उत्तरकाशी: दिल्ली के आप कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने सोमवार को चुनाव प्रचार अभियान के तहत गंगोत्री विधानसभा के धनारी क्षेत्र में डोर टू डोर जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने आप के सीएम प्रत्याशी कर्नल अजय कोठियाल के पक्ष में लोगों से समर्थन की अपील की। उन्होंने कहा कि चहुंमुखी विकास के लिए आज उत्तराखंड को आम आदमी पार्टी के रूप में एक दूरदर्शी सोच की जरूरत है। भाजपा और कांग्रेस के पास प्रदेश के विकास का कोई प्लान नहीं है। धनारी क्षेत्र के कई गांवों में डोर टू डोर प्रचार के दौरान ग्रामीणों ने जगह-जगह कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल का जोरदार स्वागत किया। इस मौक पर राजेंद्र पाल ने लोगों से इस बार गंगोत्री में आप प्रत्याशी कर्नल अजय कोठियाल को जिताने की अपील की।