Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 11 Jan 2023 4:00 pm IST

खेल

Ranji Trophy 2022-23 : डोमेस्टिक क्रिकेट में छाए पृथ्वी शॉ, क्या टीम इंडिया में मिलेगी एंट्री?


मुंबई और असम के बीच जारी रणजी ट्रॉफी मुकाबले में स्टार सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने शतक जड़ दिया है। उन्होंने मैच के पहले दिन दोहरा शतक लगाकर सुर्खियां बटोरी थी और आज मैच के दूसरे दिन उन्होंने तिहरा शतक जड़ दिया है। पृथ्वी ने 326 गेंदों में 300 रन पूरे किए। शॉ अपनी पारी में 34 चौके और दो छक्के लगा चुके हैं।प्रथम श्रेणी क्रिकेट में यह शॉ का पहला तिहरा शतक था। उनका पिछला सर्वश्रेष्ठ स्कोर 202 था। शॉ ये उपलब्धि हासिल करने वाले मुंबई के आठवें बल्लेबाज बने। 240 के अपने पहले दिन के स्कोर से आगे बढ़ते हुए शॉ ने मैच के दूसरे दिन सुबह के सत्र में तिहरा शतक पूरा किया। शॉ ने पहले विकेट के लिए मुशीर खान के साथ मिलकर 123 रनों की साझेदारी कर मुंबई को दमदार शुरुआत दिलाई। इसके बाद उन्होंने अजिक्य रहाणे के साथ मिलकर मुंबई को 500 के पार पहुंचा दिया है। कप्तान अजिंक्य रहाणे ने भी 200 गेंद खेलकर शतक पूरा कर लिया है। पृथ्वी शॉ और रहाणे के बीच तीसरे विकेट के लिए 413 गेंदों में 307 रन की साझेदारी पूरी हो गई है। आने वाले समय में अगर कोई भारतीय सलामी बल्लेबाज चोटिल होता है, तभी ही शॉ को टीम में एंट्री मिलने की उम्मीद है। लेकिन उससे पहले उन्हें टीम में जगह बनानी होगी। क्योंकि टीम में जगह बनाने के बावजूद कई खिलाड़ी अपनी बारी का इंतजार करने के लिए मजबूर हैं।