Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 19 Aug 2021 1:39 pm IST


घर में 12 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म,मुकदमा दर्ज


हल्द्वानी के भीमताल क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। थानाध्यक्ष रमेश सिंह बोहरा के मुताबिक एक महिला ने तहरीर देकर बताया कि मुरादाबाद निवासी एक युवक कभी-कभी उसके घर आता था। एक दिन जब वह घर में आया तो उस वक्त उसकी 12 साल की बेटी घर में अकेली थी। आरोपी ने इसका फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। नाबालिग ने अपनी मां को आपबीती सुनाई। इसके बाद पीड़ित की मां ने थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। अब पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए मुरादाबाद में दबिश दे रही है।