उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग में आक्सीजन जनरेशन प्लांट लगाने का काम शुरू हो गया है। 250 एलपीएम क्षमता का आक्सीजन प्लांट कर्णप्रयाग पहुंच चुका है। एक सप्ताह के भीतर इसको स्थापित करने के बाद प्लांट अपना काम करना शुरू कर देगा। उप जिला अस्पताल कर्णप्रयाग में कोविड के दौरान आक्सीजन प्लांट की जरूरत महसूस की जा रही थी। चूंकि कोविड के दौरान यहां आक्सीजन की कमी के कारण मरीजों को मैदानी क्षेत्रों में रेफर करना पड़ रहा था। इस पर स्थानीय निवासियों ने यहां आक्सीजन प्लांट लगाने के लिए आवाज उठाई। अब यहां पर आक्सीजन जनरेटर प्लांट लगाने का काम शुरू हो गया है। प्लांट स्थापित होने के बाद कर्णप्रयाग में प्रत्येक बेड तक निर्बाध रूप से आक्सीजन सप्लाई हो सकेगी, जिससे मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। पीएम केयर फंड के जरिए चमोली जनपद में दो प्लांट लगाए जा रहे हैं, जिसमें से एक 250 एलपीएम तथा दूसरा 500 एलपीएम क्षमता का है। पहला प्लांट सीडीएच कर्णप्रयाग में स्टाल किया जा रहा है, जबकि दूसरा प्लांट आने के बाद जिला अस्पताल गोपेश्वर में लगाया जाएगा। प्लांट लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सिविल वर्क पूरा कर रखा है। इन संयंत्रों की स्थापना से जिलास्तर पर आक्सीजन की उपलब्धता को बल मिलेगा। आक्सीजन प्लांट पैकेज,,, क्रेन से मशीन उतारे जाने के कारण लगा जाम