Read in App


• Sat, 22 May 2021 9:48 am IST


भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर बांटे सैनिटाइजर मास्क और अन्य जरूरी सामान


हरिद्वार। रानीपुर विधायक  आदेश चौहान के निर्देश पर शुक्रवार को नगर निगम के वार्ड 47 में पार्षद प्रतिनिधि आनंद सिंह नेगी व चौक बाजार मंडल अध्यक्ष आशुतोष चक्रपाणि के द्वारा अपनी टीम के साथ वार्ड में घर-घर जा कर 18 से 44 आयु वर्ग के क्षेत्रवासियों का पंजीकरण कर रहीं आंगनवाड़ी कार्यकर्तियों को उनकी सुरक्षा हेतु पीपीई किट,सैनेटाईजर,मास्क आदि सुरक्षा की वस्तुओं का वितरण किया गया। 
चौक बाजार मंडल रानीपुर के सोशल मीडिया प्रभारी मनोज शर्मा ने बताया कि रानीपुर विधायक स्वयं भी क्षेत्रवासियों से निरंतर फोन के माध्यम से संपर्क बनाए हुए हैं। सुख-दुःख में हर संभव मदद पहुंचा रहे हैं व क्षेत्र में किसी को कोई परेशानी न हो इसलिए मंड़ल अध्यक्ष व पार्षदों व कार्यकर्ताओं को क्षेत्रवासियों से निरंतर सम्पर्क बनाए रखने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि पार्षद प्रतिनिधि द्वारा अपनी टीम के साथ क्षेत्र में निरंतर साफ-सफाई,सैनिटाइजेशन,औषधि  किट वितरण का कार्य भी किया जा रहा है।
टीम में पार्षद प्रमोद सैनी,किरन वर्मा,मनोज शर्मा,विनय तिवारी,राजीव चौहान,अनिल शर्मा व अरविंद कुशवाहा आदि शामिल रहे।