Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 8 Aug 2023 4:06 pm IST


जल संरक्षण के लिए चाल खाल का निर्माण किया


उत्तरकाशी। रामचंद्र उनियाल राजकीय महाविद्यालय में रोवर्स रेंजर्स छात्र-छात्राओं ने जल संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान वरुणावत पर्वत पर स्थित श्याम स्मृति वन में मृदा एवं जल संरक्षण के लिए चाल खाल का निर्माण किया गया। सात दिवसीस जल संरक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन पर्यावरण प्रेमी प्रताप सिंह पोखरियाल ने किया। उन्होंने कहा कि मृदा व जल संरक्षण के लिए चाल खाल निर्माण जरूरी है। इससे मिट्टी में नमी बनी रहती है जो बंजर भूमि और वन भूमि में विभिन्न प्रकार के पेड़-पौधों को समय-समय पर जलआपूर्ति में सहायक होती है। इस दौरान रोवर्स रेंजर्स को चार टोलियों में बांटा गया जिन्होंने रोवर यूनिट लीडर डॉ. एमपीएस राणा व पर्यावरण प्रेमी प्रताप पोखरियाल के मार्गदर्शन में जल संरक्षण गतिविधियों में भागीदारी की।