Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 5 Jun 2022 2:30 am IST

मनोरंजन

IIFA 2022: एआर रहमान के चरणों में झुके हनी सिंह, कहा 'मोमेंट ऑफ माई लाइफ'


रैपर हनी सिंह, जिन्हें यो यो हनी सिंह के नाम से भी जाना जाता है, अबू धाबी में आयोजित होने वाले IIFA अवार्ड्स 2022 में शामिल हुए हैं। जहां उनके साथ एक फैन मोमेंट हुआ। गायक ने एआर रहमान के पैर छू कर परफॉर्म किया है।

सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे एक वीडियो में हनी सिंह को अपना सुपरहिट गाना 'देसी कलाकार' गाते हुए देखा जा सकता है। वहीं बीच में एआर रहमान को देखते ही वे उनके पैर छूने के लिए झुक जाते हैं। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर क्लिप को पोस्ट करते हुए, हनी सिंह ने लिखा, "एआर रहमान सर के साथ मेरे जीवन का पल।"