Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 3 Nov 2022 11:30 am IST

मनोरंजन

एंड्रिला शर्मा की हालत गंभीर, वेंटिलेटर पर हैं दो बार कैंसर को मात देने वाली एक्ट्रेस


पॉपुलर एक्ट्रेस एंड्रिला शर्मा की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। बीते कई दिनों से एंड्रिला शर्मा अस्पताल में भर्ती हैं। 

बताया जा रहा है कि, एंड्रिला शर्मा की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी उन्हें आनन फानन में गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी के मुताबिक, एंड्रिला शर्मा को स्ट्रोक आया था, जिसके बाद उनके दिमाग में ब्लड क्लॉट्स जमा हो गए हैं। 

फिलहाल डॉक्टर्स ने अभिनेत्री को वेंटिलेटर पर रखा है। बताया जा रहा है कि, उनकी हालत नाजुक हैं। बताते चलें कि, एंड्रिला 2 बार कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी को मात दे चुकी है।