Read in App

Surinder Singh
• Tue, 27 Apr 2021 6:50 pm IST


उत्तराखंड में कोरोना अनियंत्रित, 5703 केस, 96 की मौत


राज्य में कोरोना अनियंत्रित होता नज़र आ रहा है। राज्य में कोरोना मृत्यु दर राष्ट्रिय मृत्यु दर से भी अधिक हो गयी है। मंगलवार को प्रदेश में 24 घंटों के भीतर कोरोना ने 96 लोगों की जानें ले ली। ये अभी तक प्रदेश में रिकॉर्ड मौतों का आंकड़ा है। वहीँ कोरोना से 24 घंटों में 5703 लोग संक्रमित हो गए। राजधानी देहरादून में सबसे ज़्यादा संक्रमित केस आ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में राजधानी में 2218 संक्रमित केस आये। हरिद्वार में कोरोना से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 1024 है। मंगलवार तक प्रदेश में कुल एक्टिव केस की संख्या 43032 हो गयी है। प्रदेश में 208 कन्टेनमेंट जोन बन गए हैं।