Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 14 Aug 2023 5:42 pm IST


पुरोला में 1.82 किलो अफीम के साथ एक गिरफ्तार


पुरोला थाना पुलिस ने एक किलो 82 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
थानाध्यक्ष पुरोला अशोक कुमार के नेतृत्व में पुरोला पुलिस टीम ने गत रात्रि बर्नीगाड, जरडा खड्ड के पास से अरविन्द सिंह नामक जयवीर सिंह (40) निवासी फुवाण गांव, बड़कोट को 1 किलो 82 ग्राम अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में अभियुक्त अरविन्द द्वारा बताया गया कि अफीम को वह आसपास के गांव से खरीद कर लाया, जिसको वह मोरी क्षेत्र में अच्छे दामों पर बेचने जा रहा था। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष पुरोला अशोक कुमार, देवेन्द्र सिंह पंवार, अव्बल सिंह, गजेन्द्र सिंह, प्रवीन परमार आदि थे।