Read in App


• Sat, 24 Apr 2021 9:33 am IST


गंगोत्री विधायक गोपाल रावत की अंतिम यात्रा में उमड़ा जन सैलाब


उत्तरकाशी-गंगोत्री विधायक गोपाल सिंह रावत शुक्रवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। उनके अंतिम संस्कार में शुक्रवार सुबह से बारिश के बीच ही उनके पुरानी कचहरी रोड स्थित आवास पर जन सैलाब उमड़ पड़ा। यहां से शव यात्रा पैतृक केदार घाट के लिए निकली तो लोगों ने उनके पार्थिव शरीर पर फूलों की वर्षा कर नम आंखों से विदाई दी।