Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 2 Sep 2021 6:00 pm IST

वीडियो

आंदोलनकारियों के शहादत को भुला नहीं जा सकता है- अजय भट्ट



मसूरी में 2 सितंबर साल 1994 को शहीद हुए 6 राज्य आंदोलनकारियों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट काबीना मंत्री गणेश जोशी भी मौजूद रहे। इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि राज्य आंदोलन की बदौलत ही आज हम विधायक और मंत्री बने हैं उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के शहादत को भुला नहीं जा सकता है। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि पर्यटन प्रदेश होने के नाते उत्तराखंड के लिए केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है। जिसका लाभ उत्तराखंड के लोगों को मिल रहा है