Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 27 Jan 2022 4:41 pm IST


कर्णप्रयाग व थराली में असंतुष्टो ने बढ़ाई कांग्रेस की परेशानी


कर्णप्रयाग: चमोली जिले की थराली और कर्णप्रयाग विधानसभाओं में टिकट वितरण के बाद कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। कांग्रेस के सामने अब यहां चुनाव जीतने से पहले असंतुष्ट प्रत्याशियों को मनाते हुए प्रचार की कमान थाने रखने की चुनौती है, वहीं सोमवार को गैरसैंण ब्लाक ईकाई की बैठक में कार्यकत्र्ताओं ने सुरेश बिष्ट के समर्थन में त्यागपत्र देकर पार्टी प्रत्याशी मुकेश नेगी व हाईकमान की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। जबकि थराली में कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष देवी जोशी ने भी इस्तीफा दे दिया है।