Read in App


• Thu, 15 Jul 2021 6:00 pm IST


कैबिनेट मंत्री ने सड़क का किया लोकार्पण


ग्राम केशवगढ़ में 2460 मीटर डामरीकरण सड़क का कैबिनेट मंत्री अरविद पांडेय ने लोकार्पण किया। किसानों ने उन्हें तलवार भेंट की। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश में विकास की गंगा बहाएंगे। ग्राम सूरजपुर एनएच 74 से ग्राम केशवगढ़ तक मार्ग पर 1.20 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा की नगर के वार्ड नं 5 के रामजीवनपुर क्षेत्र में करीब 28 लाख रुपये से नगर के वार्ड नं 5 में पालिका द्वारा बनाए जाने वाली तीन सड़कों का शिलान्यास किया। मंच संचालन राकेश भुड्डी ने किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष चकित हुड़िया, पालिकाध्यक्ष गुलाम गौस, अधिशासी अधिकारी हरिचरन सिंह, भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अतुल पांडेय, जयकिशन अरोरा, सुरेश गंगवार, मनजीत सिंह, रोहित कंबोज, विक्रम सुधा मौजूद थे। शिक्षामंत्री से नौकरी दिलाने की मांग.