Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 7 Sep 2022 3:19 pm IST


एक क्लिक में जानिए रिमूवर के बिना नेल पॉलिश हटाने का कारगर तरीका


कई बार लड़कियां अपने नाखूनों की मदद से ही पुरानी नेल पॉलिश छुड़ाने की कोशिश करने लगती हैं। लेकिन ऐसा करने से आपके नाखून खराब हो सकते हैं, उनकी शाइन फीकी पड़ सकती है। अगर आपके साथ भी कभी ऐसा हो जाए तो आप कुछ आसान ब्यूटी हैक्स आजमाकर अपनी परेशानी को दूर कर सकती हैं। आइए जानते हैं कैसे बिना नेल पॉलिश रिमूवर के भी आप बड़ी आसानी से नाखूनों पर लगा पुराना रंग छुड़ा सकती हैं... 

परफ्यूम का करें इस्तेमाल- बहुत कम लोगों को इस बात का पता होता है कि आप डिओड्रेंट और परफ्यूम की मदद से नेल पॉलिश का रंग छुड़ा सकते हैं। यह दोनों ही चीजें रिमूवर की तरह काम करते हैं। थोड़े से कॉटन में परफ्यूम लगाएं और नाखूनों पर रब करें। कुछ ही देर में नेल पॉलिश छूट जाएगी।
 
अल्कोहल- अगर आपके घर में अल्कोहल है तो इसे कॉटन में लेकर धीरे-धीरे नाखूनों पर रब करें, नेल पेंट आसानी से छूट जाएगा।
 
नींबू का रस- विनेगर में एसिड होता है। इसे इस्तेमाल करते समय इसमें नींबू के रस की कुछ बूंदे डालकर कॉटन की मदद से नाखूनों पर लगाएं। नेल पॉलिश निकल जाएगी।