Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 7 Feb 2023 6:00 pm IST


पानीपत : मंदिर में शादी के बाद बाथरुम गयी दूल्हन नहीं लौटी वापस, काफी तलाश के बाद थाने पहुंचा पीड़ित पति


हरियाणा के पानीपत से हैरान करने वाला धोखेबाजी का मामला सामने आया है। जहां प्राचीन देवी मंदिर में शादी के बाद दुल्हन बाथरूम गई और लापता हो गई। 

इधर, दूल्हा मंडप में बैठा अपनी दुल्हन का इंतजार करता रहा, आधे घंटे बाद भी जब वह नहीं लौटी तो वह मडंप से उठकर उसकी तलाश करने लगा, वहीं अब 24 घंटे बीतने के बाद भी दुल्हन का कोई पता नहीं चल सका है। थकहार कर दूल्हे ने दुल्हन की गुमशुदगी की शिकायत तहसील कैंप थाना पुलिस को दी है। 

फिलहाल पूरे मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि, मतलौडा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 28 वर्षीय युवक मजदूरी करता है। पांच फरवरी को उसने पानीपत के प्राचीन देवी मंदिर में शादी की थी। शादी के बाद पत्नी मंदिर के बाथरूम गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी।