Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 15 Dec 2022 5:00 pm IST

नेशनल

महाराष्ट्र : मोटरपंप लगाते समय लगा करंट, चपेट में आने से चार की मौत...


महाराष्ट्र के पुणे से एक बड़ा हादसा सामने आया है। यहां भोर तहसील में आने वाले निगाड़े गांव में चार लोगों की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। 

मिली जानकारी के मुताबिक, ये लोग गुंजावानी में जलाशय में एक मोटरपंप लगा रहे थे। इसी दौरान वहां कई लोग करंट की चपेट में आ गए। पुणे पुलिस ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि, करंट की चपेट में आए लोगों के शव निकाल लिए गए हैं।