Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 22 Oct 2022 4:13 pm IST


ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बागेश्वर की टीम का दबदबा


बागेश्वर : सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के तत्वावधान में यहां आयोजित अंतर महाविद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बागेश्वर की टीम का दबदबा रहा। महिला व पुरुष वर्ग में बागेश्वर की टीम चैंपियन रही। अपने-अपने ग्रुप में विशाखा साह व प्रियंका पांडे ने गोल्ड मेडल जीता।डिग्री कॉलेज मैदान में आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता संपन्न हो गई है। अंडर 46 किलोभर में विशाखा साह ने गोल्ड, 49 में पूजा आर्या रजत, अंडर 53 में प्रियंका ने गोल्ड तथा अंडर 57 में ज्योति दोसाद ने गोल्ड मेडल जीता। पुरुष व महिला वर्ग में बागेश्वर की टीम चैंपियन बनी। उन्हें ट्रॉफी तथा प्रमाण पत्र दिए गए। कोच के रूप में डॉ. वीरेंद्र दानू तथा धमेंद्र बोरा थे।