Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 29 Jun 2022 2:00 am IST

अपराध

अस्पताल के अंदर से दो दिन के नवजात को उठा ले गया कुत्ता, नोच-नोच कर उतारा मौत के घाट


पानीपत सेक्टर 13-17 स्थित एक निजी अस्पताल में सोमवार रात करीब सवा 2 बजे कुत्ते ने 2 दिन के नवजात को नोंच नोंच कर मार डाला। कुत्ता नवजात को पहली मंजिल से उठाकर नीचे लेकर आया था। 

दूसरे दिन सुबह नवजात का शव क्षत-विक्षत मिला। परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही के आरोप लगाया है। जानकारी के मुताबिक, यूपी के कैराना स्थित फोरगाण निवासी शबनम पत्नी आस मोहम्मद 25 जून को पानीपत के सेक्टर 13-17 स्थित एक अस्पताल में डिलीवरी के लिए भर्ती हुई थी। उसी रात सवा आठ बजे शबनम ने एक लड़के को जन्म दिया। वह अस्पताल की पहली मंजिल स्थित जनरल वार्ड के एक कमरे में भर्ती थी। 

परिजनों के अनुसार सोमवार रात कमरे में बच्चे के साथ मां-पिता, दादी और ताई भी मौजूद थे। शबनम बेड पर, बाकी नीचे फर्श पर सोए हुए थे। दूध पिलाने के लिए दादी ने नवजात को अपने पास ही नीचे फर्श पर लिटा लिया था। रात सवा 2 उनकी आंख खुली तो नवजात नहीं मिला। अस्पताल में भगदड़ मच गई। वह जैसे ही दौड़ते हुए अस्पताल के बाहर पहुंचे तो नवजात एक कुत्ते के मुंह में था। कुत्ता बच्चे को नोंच रहा था। परिजनों ने किसी तरह बच्चे को कुत्ते से छुड़वाया और तुरंत अस्पताल ले गए। लेकिन तब तक उसकी मौत हो गयी थी।