Read in App


• Thu, 18 Feb 2021 7:10 am IST


बेटी को स्टार बनाने के लिए छोड़ी अध्यापिका की नौकरी


अपने बच्चे का प्यार अनमोल होता है और अपने बच्चे की खुशी के लिए मां कुछ भी त्याग कर सकती है। दून की दीप्ती भटनागर ने बेटी को टीवी स्टार बनाने के लिए अपनी नौकरी छोड़ दी और परिवार के साथ मुंबई शिफ्ट हो गईं।

उनकी नौ वर्षीय बेटी औरा भटनागर बडोनी एक टीवी धारावाहिक में मुख्य किरदार निभा रही हैं। बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए दीप्ती भटनागर बडोनी और पिता विवेक बडोनी ने बताया कि औरा ने लॉकडाउन से पहले टीवी धारावाहिक की शूटिंग पूरी कर ली थी।

11 फरवरी से शो एक टीवी चैनल पर आने वाला है। दीप्ती पेशे से दून विवि में जनसंपर्क विषय की अध्यापिका थीं। बेटी के सपने को पंख लगाने के लिए उन्होंने नौकरी छोड़ दी और औरा के साथ मुंबई शिफ्ट हो रहीं हैं।