Read in App


• Tue, 10 Sep 2024 5:46 pm IST


जागड़ा पर्व पर लोगों ने रातभर ढोल-दमाऊं की थाप पर किया नृत्य


नैनबाग/थत्यूड़। जौनपुर के विरोड़, ललोटना और रूयार्सी गांव में जागड़ा पर्व पर लोगों ने महासू देवता के दर्शन कर पूजा-अर्चना कर सुख समृद्धि का आशीर्वाद लिया। ग्रामीणों ने ढोल-दमाऊं की थाप पर रातभर रासो-तांदी किया।लालूर पट्टी के विरोड़ गांव में रविवार देर रात तक जागड़ा पर्व की धूम रही। पर्व में पहुंची राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी का मंदिर समिति अध्यक्ष जनार्द्धन नौटियाल और ग्राम प्रधान शोभा देवी ने उनका स्वागत किया। लोक गायिका रेशमा शाह, कुसुम नेगी, गायक अतर शाह की टीम ने महासू देवता के जागर, भजन, कीर्तन और गढ़वाली गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया।