Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 9 Mar 2023 11:30 am IST

मनोरंजन

रणबीर और श्रद्धा कपूर की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, ओपनिंग डे पर किया इतने करोड़ का कलेक्शन


 रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' थियेटर्स में रिलीज हो चुकी है। होली के त्यौहार पर शक्ति कपूर की लाडली के साथ रणबीर कपूर की जोड़ी को लोगों ने हाथों हाथ लिया है। वैसे तो काफी समय से इन दोनों सितारों को एक बार भी एक साथ नहीं देखा गया।  ऐसे में सिनेमाघरों में इनकी रोमांटिक केमिस्ट्री देखने के लिए फैंस काफी उत्सुक दिखे।

रोमांस का भरपूर तड़का लगाते हुए फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही धुआंधार कलेक्शन किया। फिल्म ने पहले दिन करीब 14 करोड़ का बिजनेस किया है, जो वीकेंड पर बढ़ने वाला है। बता दें कि श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर की ये फिल्म  मजेदार रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। कोरोना काल के बाद यह पहली फिल्म है जिसमें श्रद्धा कपूर नजर आई आ रही हैं।