Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 18 Aug 2022 5:30 pm IST

मनोरंजन

फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ का नया सॉन्ग ‘डांस का भूत’ रिलीज, जोश में दिखे रणबीर


बॉलीवुड के मोस्ट फेमस कपल्स में से एक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ का नया गाना ‘डांस का भूत’ का टीजर रिलीज हो गया है।

इससे पहले फिल्म का ट्रेलर और दो गाने रिलीज हो चुके हैं। वहीं आज यानी गुरुवार को फिल्म के मेकर्स ने ‘डांस का भूत’ का टीजर यूट्यूब पर जारी किया है।इस गाने को रिलीज हुए कुछ ही घंटे हुए हैं लेकिन इसे लाखों व्यूज मिल गए हैं।

आपको बता दें कि, ‘ब्रह्मास्त्र’ में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अलावा अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और साउथ सुपरस्टार नागार्जुन अहम रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म 9 सितम्बर 2022 को रिलीज हो रही है।