Read in App

Rashmi Panwar
• Fri, 14 Oct 2022 2:55 pm IST

वीडियो

विधायकों से प्रस्ताव मांगने के फैसले से होगा राज्य का समावेसी विकास: चौहान



भाजपा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा पक्ष और विपक्ष के विधायकों से प्रस्ताव मांगने के फैसले को स्वागत योग्य कदम बताते हुए इसे राज्य के विकास मे मील का पत्थर होने जैसा बताया। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के इस फैसले से राज्य का समावेसी विकास होगा और राज्य मे विकास की गति रफ्तार पकड़ेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि संतुलित और समावेशी विकास से राज्य 2025 मे निश्चित तौर पर प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और सीएम धामी के नेतृत्व मे देश का अग्रणी राज्य बनेगा।