DevBhoomi Insider Desk • Thu, 26 May 2022 12:38 pm IST
पुराने कलक्ट्रेट में चला सफाई अभियान
नगर पालिका की ओर से गुरुवार को अल्मोड़ा के पुराने कलक्ट्रेट में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने परिसर में उगी झाड़ियों को काटा। साथ ही जगह जगह फैले प्लास्टिक और अन्य कचरे का निस्तारण किया। शासन प्रशासन की ओर से यहाँ पर स्थित मल्ला महल को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। ईओ महेंद्र कुमार ने बताया कि नगर में सफाई अभियान आगे भी जारी रहेगा। बताया कि मानसून को देखते हुए नालियों की भी सफाई की जा रही है।