Read in App

Surinder Singh
• Wed, 24 Mar 2021 7:08 pm IST


असम राइफल्स पूर्व सैनिकों ने किया स्थापना दिवस पर केंद्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन 



आज असम राइफल्स के स्थापना दिवस के मौके पर असम राइफल्स पूर्व संगठन ने राज्य स्तर पर देहरादून के सहस्त्रधारा रोड़ एकता विहार स्थित धरना प्रदर्शन स्थल पर तीन घंटे का शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया गया जिसकी अध्यक्षता पूर्व कमांडेंट राजेंद्र सिंह नेगी ने की। असम राइफल्स का सन 1965 से दोहरे नियन्त्रिकरण से मुक्ति पाने के लिए धरना प्रदर्शन का मुख्य कारण था। उनका कहना था कि असम राइफल्स अपने कर्तव्यों का निर्वहन रक्षा मंत्रालय के अधीन कर रही है जबकि सुविधाएँ उन्हें गृह मंत्रालय के माध्यम से पुलिस बल की मिल रही है। उनकी मांगे है कि असम राइफल्स को पूर्णरूप से भारतीय सेना (आर्मी) में समाहित की जाएँ। धरना प्रदर्शन में बल के पूर्व अधिकारी एस एस नेगी, कमांडेंट ओम प्रकाश, कमांडेंट मूर्ति सिंह सजवाण, राष्ट्रीय सचिव हवलदार नारायण सिंह बिष्ट, प्रदेश सचिव सूबेदार अशोक नेगी, कांता सिंह भंडारी आदि मौजूद थे।