Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 22 Feb 2023 6:00 am IST


इन राशियों के जातकों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, इन्हे मिलेगी चिंता से मुक्ति, पढ़िए अपना राशिफल


ज्योतिषशास्त्र में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज 22 फरवरी बुधवार का दिन है। आइए जानते हैं सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा बुधवार का दिन। किसकी चमकेगी किस्मत, किसे मिलेगी सुख-समृद्धि। क्या कहते हैं आपके सितारे। पढ़िए अपना राशिफल। 

मेष 
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। व्यवसाय में मनचाहा लाभ पाकर काफी खुश नजर आएंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रॉपर्टी से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। अगर कोई कानूनी वाद विवाद चल रहा है, तो उसमें भी सफलता प्राप्त होगी। युवाओं के कॅरियर की चिंता दूर हो सकती है।  

वृषभ 
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आप किसी कार्य को करने में व्यस्त रहेंगे। संतान द्वारा सुख समाचार की प्राप्ति होगी। बिजनेस कर रहे जातकों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा।

मिथुन
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। छात्रों को सफलता प्राप्त होगी। विदेशों से भी शिक्षा के लिए अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। पारिवारिक जीवन सुख में रहेगा लेकिन किसी बाहर के व्यक्ति के कारण पारिवारिक विवाद हो सकता है। किसी रसूखदार व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिसकी वजह से आपकी सैलरी में बढ़ोतरी होगी। 

कर्क
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। व्यवसाय कर रहे जातकों का दिन कुछ खास नहीं रहने वाला है। आप व्यापार से संबंधित फैसलों को लेने में असमंजस रहेंगे। नौकरी कर रहे जातक नौकरी में दिए गए कार्यों को समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। 

सिंह
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में पहले से सुधार होगा। बिजनेस संबंधित यात्रा टल सकती हैं। जो लोग साझेदारी में व्यवसाय कर रहे हैं, उन्हें आंख मूंदकर भरोसा करना नुकसानदायक साबित होगा। सेहत में गिरावट से आपके कुछ कार्य रुक सकते हैं।  

कन्या
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। जॉब से संबंधित रुके कार्य में लाभ होगा। नौकरी में तरक्की देखने को मिलेगी। आपको किसी यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा, जो आपके लिए काफी सुखद रहेगी। बेरोजगार लोगों को आज अच्छी खबर मिलेगी, जिससे उनका मन प्रसन्न होगा। 

तुला
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आप बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए जो प्रयास कर रहे थे, उसमें आपको कामयाबी मिलेगी। नए-नए लोगों से संपर्क स्थापित होगा। आपको नए-नए कार्य मिलेंगे। जिनसे आप लाभ कमा कर आर्थिक स्थिति को सुधारेंगे। कारोबार में प्रतिस्पर्धा का सामना कर सकते हैं। 

वृश्चिक
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। जो लोग व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास कर रहे थे, उन्हें उनके मित्रों के द्वारा कामयाबी मिलेगी। व्यवसाय से संबंधित यात्रा पर भी जाने का मौका मिलेगा, जो काफी लाभदायक रहेगी। नए-नए लोगों से संपर्क स्थापित होगा। शिक्षा के लिए समय बेहतर है। 

धनु 
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्रसन्नता से भरा रहेगा। व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। व्यवसायिक कार्यों को पूरा करने में कामयाब रहेंगे। मित्र आपके व्यवसाय को आगे बढ़ाने में सहायता करेंगे। पिताजी आपके व्यवसाय में धन का निवेश करेंगे। परिवार को लेकर सुख समाचार की प्राप्ति होगी। 

मकर
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी वाणी प्रयोग के प्रति सावधान रहना होगा नहीं तो आप किसी बड़ी परेशानी में पड़ सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा, जिससे आपका मन दु:खी होगा। एसिडिटी, पेट दर्द आदि समस्याएं आपको परेशान करेंगी। 

कुंभ
इस राशि के जातक आज ऊर्जा से भरपूर रहेंगे, जिसके कारण आप अपने सभी कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। जो आपके कार्य किसी कारणवश रुक गए थे, उन्हें भी पूरा करेंगे। आप दूसरों की भी मदद के लिए आगे बढ़ेंगे। जॉब को लेकर लाभ रहेगा। जॉब में स्थान परिवर्तन की भी संभावना है। आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहेगा। 

मीन
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। जॉब कर रहे जातकों को तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। आप मकान, प्लॉट को खरीदने की योजना बनाएंगे, जिसमें आपको सफलता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य को लेकर उतार-चढ़ाव से जरूरी कार्य प्रभावित हो सकते हैं। व्यवसाय में रुकी हुई योजनाओं को दोबारा से शुरू करने में कामयाब रहेंगे।