Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 22 Sep 2022 5:30 pm IST

मनोरंजन

सोनाक्षी सिन्हा-हुमा कुरैशी की अपकमिंग फिल्म "Double XL" का मजेदार टीजर रिलीज, यहां देखें...


बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी की अपकमिंग फिल्म ‘डबल एक्सएल’का मजेदार टीजर रिलीज हो गया है। जो अभी सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रही है। 

31 सेकण्ड के इस टीजर में सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी दुनिया में महिलाओं के साथ होने वाली बॉडी शेमिंग के बारे में बात करती नजर आ रही हैं।  इस टीजर को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

बता दें कि फिल्म ‘डबल एक्सएल’में सोनाक्षी और हुमा के अलावा जहीर इकबाल और महत राघवेंद्र लीड रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म 14 अक्टूबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।