Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 12 Jan 2023 7:30 am IST


लोहड़ी पर करें ये शुभ कार्य, जीवन के हर कष्ट से मिलेगी निजात, सुख-समृद्धि की होगी प्राप्ति


पंचांग के अनुसार, हर साल मकर संक्रांति के एक दिन पहले लोहड़ी का पर्व मनाया जाता है। इस कारण लोहड़ी का पर्व इस साल 14 जनवरी को मनाया जा रहा है। इस पर्व को पंजाबी समुदाय के लोग धूमधाम से मनाते हैं। ये पर्व किसानों के लिए बेहद खास होता है। क्योंकि ये पर्व फसल कटने के बाद मनाया जाता है। इस दिन शाम को सब लोग एक जगह इकट्ठा होकर आग जलाते हैं और लोहड़ी की बधाइयां देते हैं। इसके साथ ही आग में तिल, गुड़, रेवड़ी, मूंगफली आदि अर्पित करते हैं। इसके साथ ही इन चीजों को प्रसाद के रूप में खाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, लोहड़ी के दिन कुछ खास उपाय करके व्यक्ति जीवन के हर कष्ट से निजात पाकर सुख-समृद्धि पा सकता है।

हर कार्य में सफलता के लिए करें ये उपाय 
हर काम में किसी न किसी तरह की अड़चन आ ही है या फिर जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, तो लोहड़ी के दिन कन्याओं को रेवड़ियां दें।

सुख शांति के लिए करें ये उपाय 
परिवार के सदस्यों के बीच किसी न किसी बात पर वाद-विवाद होता रहता है, तो लोहड़ी के दिन काली उड़द की खिचड़ी बनाएं। इसके बाद इसे काली या फिर सफेद गाय को खिला दें। ऐसा करने से घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

धन लाभ के लिए करें ये उपाय
अगर आर्थिक स्थिति लगातार कमजोर होती जा रही है, तो लोहड़ी के दिन लाल रंग के कपड़े में गेहूं बांध दें और किसी गरीब या जरूरतमंद को दे दें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहेगी।

घर में खुशहाली के लिए करें ये उपाय
घर में रह रहे हर सदस्य की खुशहाली और तरक्की के लिए लोहड़ी वाले दिन सूखे नारियल में कपूर रखकर आग जलाएं। इसके बाद 'ऊं सती शाम्भवी शिवप्रिये स्वाहा' मंत्र बोलते हुए आग में रेवड़ी, मक्की, मूंगफली आदि अर्पित करें और सात परिक्रमा कर लें। ऐसा करने से घर में सुख-शांति बनी रहेगी।