Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 11 Mar 2023 8:00 am IST

राजनीति

नगालैंड में 20 साल बाद होंगे नगरपालिका चुनाव, पढ़िए चुनाव से जुड़ी हर खबर...


नगालैंड में 20 साल बाद नगरपालिका चुनाव होंगे। दरअसल, राज्य चुनाव आयोग ने स्थानीय शहरी निकाय चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। 

आयोग ने कहा है कि, राज्य के 39 स्थानीय शहरी निकायों में चुनाव होगा। चुनाव में 33 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। नगालैंड की नवनिर्वाचित नेफ्यू रियो सरकार की पहली कैबिनेट की बैठक हुई। इस कैबिनेट बैठक में भी सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के मुताबिक, 33 फीसदी महिला आरक्षण के साथ स्थानीय निकाय चुनाव कराने पर चर्चा की गयी।  

नगालैंड राज्य चुनाव आयोग के आयुक्त टी महाबेमो यानथन ने बताया कि, स्थानीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 3 अप्रैल से शुरु होगी। दाखिल करने की शुरुआत होगी और यह 10 अप्रैल तक चलेगी। नामांकन पत्रों की जांच 12 और 13 अप्रैल को होगी। वहीं नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 24 अप्रैल तय की गयी है। 

बता दें कि, नगालैंड में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए 19 मई को वोट डाले जाएंगे। नगालैंड में आखिरी बार साल 2004 में स्थानीय निकाय चुनाव हुए थे लेकिन उसके बाद से नगा शांति वार्ता के कुछ अनसुलझे मुद्दों की वजह से स्थानीय निकाय चुनाव नहीं कराए जा सके।