Read in App


• Wed, 21 Jul 2021 5:29 pm IST


मुख्यमंत्री धामी ने वृक्षमित्र डॉ सोनी को अंतर्राष्ट्रीय एक्सीलेंस एवार्ड से किया सम्मानित


पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में 1998 से लगातार कार्य कर रहे पर्यावरणविद् वृक्षमित्र डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंतर्राष्ट्रीय एक्सीलेंस एवार्ड 2021 से सम्मानित किया। इंटिलियो वैलफेयर फाउंडेशन पांच देशों का संगठन हैं। जिसमे आस्ट्रेलिया जापान कनाडा भारत और फीजी देश हैं। इन देशों के ज्यूरी पैनल ने डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी को चयनित कर यह सम्मान दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा वृक्षमित्र डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी ने अंतरराष्ट्रीय एक्सीलेंस एवार्ड प्राप्त कर उत्तराखंड का नाम पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। इस सम्मान के लिए उन्हें बहुत बहुत बधाई के साथ ढेरो शुभकामनाएं।