Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 10 Oct 2022 8:00 pm IST


यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर पर बाढ़ जैसे हालत, बारिश के बाद नदियां उफनाईं


उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश मुसीबत बनती जा रही है। बारिश के बाद कोसी सहित कई नदियां उफना गईं हैं। कोसी नदी काजलस्तर बढ़ने से गर्जिया के मुख्य मंदिर के पास स्थित दुकानें जलमग्न हो गयी। भारी बरसात के बाद यूपी बॉर्डर पर अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के बाद भूस्खलन से कई सड़कें भी बंद हो गईं हैं, जिससे जगह-जगह यात्री फंस गए हैं। प्रशासन द्वारा बंद सड़कों को खोलने का काम किया जा रहा है, लेकिन खराब मौसम बाधा बना हुआ है।