Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 13 Jan 2022 4:26 pm IST

नेशनल

महिला योद्धाओं का सियासी रण


कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की मुहिम लड़की हूं, लड़ सकती हूं मैं, यूपी फार्मूले को आधार बनाकर उत्तराखंड में भी कांग्रेस से जुड़ी आधी आबादी विस चुनाव में 40 फीसदी हिस्सेदारी मांग रही है। ताज़ा जानकारी के मुताबिक विधानसभा चुनाव के लिए 78 महिलाओं ने स्क्रीनिंग कमेटी के सामने टिकट के लिए आवेदन किया है।जिनमे 64 सामान्य तो 14 सीटों पर आरक्षित उम्मीवार महिलाओं ने दावा पेश किया है। आपको बता दें की महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सरिता आर्य ने हाईकमान को पत्र लिखकर चुनाव में 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देने की मांग की है।