Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 3 Sep 2021 8:53 am IST

राजनीति

कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा काले कानूनों के प्रति किया जायेगा जागरुक


सितारगंज। आल इंडिया केंद्रीय श्री गुरु सिंह सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तरविंदर सिंह मारवाह ने बताया कि शुक्रवार को होने वाली कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा में कृषि कानूनों का विरोध किया जाएगा। इसके साथ ही किसानों से मुजफ्फरनगर में होने वाली महापंचायत में जुटने की अपील की जाएगी। मारवाह बृहस्पतिवार को एक पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जनसभा तथा रैली के माध्यम से भाजपा का विरोध किया जाएगा। वहां पर गुरुद्वारा सिंह सभा के निर्मल सिंह हंसपाल, प्रधान देवेंद्र सिंह विर्क आदि थे।