Read in App


• Wed, 9 Jun 2021 8:12 am IST


Happy Birthday Sonam Kapoor


सोनम कपूर हिन्दी फिल्मों में आज के समय की शीर्ष अभिनेत्रियों में से एक हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में कुछ रोचक तथ्य
-सोनम कपूर का जन्म चेंबूर, मुंबई में हुआ था। उनके पिता का नाम अनिल कपूर है जो कि हिन्दी फिल्मों के मशहूर अभिनेता हैं। उनकी मां का नाम सुनीता कपूर है। उनकी एक बहन भी हैं जिनका नाम रिया है और वे भी निर्माता हैं। सोनम के एक भाई भी हैं जिनका नाम हर्षवर्धन है। कपूर खानदान में अन्य लोगों की तरह ही सोनम ने भी फिल्मी करियर ही चुना और आज वे अन्य अभिनेत्रियों को कड़ी टक्‍कर भी दे रहीं हैं।

-सोनम ने अपनी शुरूआती पढ़ाई आर्य विद्या मंदिर स्कूल, जुहू से की है। सोनम ने यूनाइटेड वर्ल्‍ड काॅलेज आॅफ साउथ ईस्ट एशिया, सिंगापुर से थियेटर और कला की पढ़ाई की।
-रानी मुखर्जी की फिल्म ‘ब्लैक’ में सोनम ने सहायक निर्देशक के तौर पर काम किया था लेकिन उन्हें बड़ा ब्रेक दिया संजय लीली भंसाली ने अपनी फिल्म ‘सांवरिया’ में। इस फिल्म में पहली बार वह पर्दे पर लोगों के सामने आईं और अखबारों और टी.वी. चैनलों पर भी खूब सुर्खियां बटोरीं। नई अभिनेत्री के तौर पर उन्हें इस फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर के फिल्मफेयर अवार्ड के लिए भी नामांकित किया गया था। इसके बाद उन्होंने कई हिन्दी फिल्मों में बेहतरीन अदाकारी की है।
-वे अपनी फिल्मों से ज्यादा खुद के द्वारा दिए गए बयानों से चर्चा में रहती हैं। फिल्म इंडस्ट्री में ऐसा कहा जाता है कि आज की अभिनेत्रियों में सबसे अच्छी परिधान और कपड़ों की समझ उन्हीं को है।