Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 21 Dec 2022 2:56 pm IST


HTET Result 2022: हरियाणा TET का रिजल्‍ट जारी, जानें कितने लोगों को मिली लेवल 2 में सफलता


बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा ने  शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 ( HTET Result 2022)  का रिजल्ट अपनी वेबसाइट पर डिक्लेयर कर दिया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने 3 दिसंबर और 4 दिसंबर को ये परीक्षा दी थी, वे अपना रिजल्‍ट HTET की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in या haryanatet.in पर देख सकते हैं।  रिजल्‍ट चेक करने के लिए आपको रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड अंकित करना होगा। बता दें कि इस परीक्षा में कुल 2 लाख 61 हजार 389  अभ्यर्थी शामिल हुए थे। 

रिजल्ट देखने के लिए फॉलो  करें ये प्रोसेस 

  सबसे पहले आपको  HTET की अधिकारक वेबसाइट bseh.org.in पर जाना होगा।
यहां दाईं तरफ HTET Result 2022 लिखा हुआ  दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
यहां आपसे आपका रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड  मांगा जायेगा, उसे अंकित करें। अब  Submit कर दें। आपको अपना HTET का रिजल्‍ट स्क्रीन पर  दिख जायेगा।

इतने उम्‍मीदवारों ने दिया था एग्जाम 

इस परीक्षा में कुल 2 लाख 61 हजार से भी ज्‍यादा अभ्यर्थी बैठे थे। इसमें 1 लाख 88 हजार से ज्‍यादा महिलाएं थी और लगभग 73 हजार पुरुष और 5 ट्रांसजेंडर शामिल थे। इस परीक्षा में लेवल -1 (PRT) के लिए कुल 15.83 फीसदी, लेवल -2 (TGT) के लिए 16.46% और लेवल -3(PGT) के लिए 9.85 फीसदी अभ्यर्थी हरियाणा पात्रता परीक्षा 2022 के लिए  पास हुए थे।

लेवल 2 में सफल हुए इस्त्ने अभ्यर्थी

इससे पहले बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH) ने अंतरिम एचटीईटी 2022 उत्तर कुंजी रिलीज की थी। इसमें तीनों लेवल के लिए अंतिम उत्तर कुंजी बीते 5 दिसंबर को जारी की गई थी। लेवल 1 के लिए 50,549 अभ्यर्थी, लेवल 2 के लिए 1,27,969 और लेवल 3 के लिए 8,162 अभ्यर्थी पास हुए हैं।