Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 7 Nov 2022 6:00 am IST


सभी राशियों के लिए मिलाजुला रहेगा आज का दिन, पढ़िए अपना राशिफल


पंचांग के अनुसार आज 7 नवम्बर, सोमवार को कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। आज देव दीपावली का पर्व काशी के साथ-साथ देश के विभिन्न हिस्सों में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। राशिफल के अनुसार आज सोमवार का दिन सभी राशियों के मिला-जुला रहेगा। कुछ जातकों को लाभ मिलेगा तो कुछ तनाव का सामना कर सकते हैं। पंचांग के अनुसार आज ब्रह्म मुहूर्त प्रातः 04:53 से 05:45 तक रहेगा और राहुकाल सुबह 07:59 बजे से सुबह 09:21 बजे तक रहेगा, वहीं दिशाशूल पूर्व होगा। आइए राशिफल से जानते हैं कैसा रहेगा सभी जातकों के लिए सोमवार का दिन।

मेष 
व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शासन-सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। यात्रा-देशाटन की स्थिति सुखद होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

वृषभ 
अधीनस्थ कर्मचारी, भाई या बहन के कारण तनाव मिल सकता है। संतान का सहयोग रहेगा। सुखद समाचार मिलेगा।

मिथुन 
पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन-सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।

कर्क 
गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

सिंह
रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। धार्मिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

कन्या
आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

तुला 
स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। यात्रा-देशाटन की स्थिति सुखद होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

वृश्चिक 
सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वाणी पर संयम रखें। क्रोध में वृद्धि होगी। नियंत्रण रखना हितकर होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा।

धनु 
संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

मकर 
आर्थिक मामलों में सुधार होगा। महिला अधिकारी का सहयोग रहेगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कुंभ
पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन-सत्ता का सहयोग रहेगा।

मीन 
आर्थिक योजना फलीभूत होगी। संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। धार्मिक या सांकृतिक कार्य में रुचि लेंगे।