Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 14 Jul 2023 10:41 am IST


जानिए उत्तराखंड में आज कहां कैसा है मौसम का हाल...


देहरादून: कईं दिनों की भारी बारिश के बाद आज उत्तराखंड के अधिकतर इलाकों में धूप खिली हैं । हालाकि कुछ जगह अब भी बादल छाए हुए हैं। बता दें की आज केदारनाथ धाम में धूप खिली हुई है। हालांकि रुद्रप्रयाग जिले में हल्के बादल छाए हुए हैं। गौरीकुंड हाईवे रुद्रप्रयाग से 20 किलोमीटर आगे सिल्ली में अवरुद्ध है। वहीं चमोली में भी मौसम खराब बना हुआ है। बादल छाए हुए है। राष्ट्रीय राजमार्ग गौचर से बदरीनाथ तक यातायाता हेतु सुचारु है। यात्रा जारी है। उत्तरकाशी में पिछले पांच दिनों से लगातार वर्षा के बाद शुक्रवार को चटक धूप खिली। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सुबह के दौरान करीब दो घंटे अवरुद्ध रहा। जबकि यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सुचारू है। यमुनोत्री धाम को जोड़ने वाले पैदल मार्ग पर भी भूस्खलन हुआ है। जिसके कारण जानकीचट्टी से यमुनोत्री पैदल आवाजाही करने वाले तीर्थ यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।हरिद्वार में गुरुवार दोपहर से बारिश के रुक जाने के कारण गंगा का जलस्तर अब धीरे-धीरे कम हो रहा है। टिहरी जिले में भारी वर्षा के बाद शुक्रवार को हल्की धूप खिली है।