Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 24 Dec 2021 8:00 am IST


महिला हेल्पलाइन ने चलाया जागरुकता अभियान


चम्पावत: एसपी देवेंद्र पींचा के निर्देश पर महिला सुरक्षा हेल्प लाइन ने बनबसा के फागपुर में जागरुकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान महिलाओं से सम्बन्धित अपराध, नशा उन्मूलन, यातायात और कोविड संक्रमण से बचने की जानकारी दी गई। किसी भी तरह के अपराध होने पर 1090,112, 155260 टोल फ्री नम्बर पर जानकारी देने को कहा गया। गौरा शक्ति ऐप की जानकारी भी दी गई।