Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 27 Oct 2022 5:28 pm IST


थल में आतिशबाजी के दौरान10 साल का बच्चा झुलसा


पिथौरागढ़ : थल के चौसाला गांव में पटाखे जलाने के दौरान अनार फटने से 10 वर्षीय बच्चा नीरज कुमार पुत्र लक्ष्मण राम झुलस गया। परिजन उसे उपचार के लिए गोचर अस्पताल ले गए। लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। चिकित्सकों के मुताबिक फिलहाल उसकी हालत स्थिर है।