Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 7 May 2022 12:00 pm IST


भीषण आग, 7 लोगो की मौत


शनिवार की सुबह इंदौर से एक बुरी खबर सामने आई।  बतातें चले कि इंदौर में शुक्रवार की देर रात विजय नगर थाना क्षेत्र में एक तीन मंजिल वाली बिल्डिंग में आग लग गई. जानकारी कुछ ऐसी मिल रही है कि आग इतनी भीषण थी कि 7 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई जबकि 8 लोग गंभीर रूप से झुलस गए. आपको बता दें, कि सभी घायलों को एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ लोगो की हालत गंभीर बताई जा रही है।  फिलहाल ये जानकारी नहीं मिल पाई है कि आग लगने का कारण क्या था।