गुजरात: देश के कई
इलाके अभी भी बारिश से अछुते हैं। लेकिन कुछ राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ ने तबाही
मचा रखी है। बाढ़ का कहर इस कदर है कि कई लोगों ने अपनी जान तक गवां दी है। गुजरात
के नवसारी के जलालपुर से भी तबाही की वीडियो सामने आ रही है।
बता दें, गुजरात के नवसारी के
जलालपुर में भारी बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति बनती दिखाई दे रही है। जलालपुर में
बारिश का पानी अब लोगों के घरों तक पहुंच चुका है।
देखें वीडियो...
#WATCH गुजरात: नवसारी के जलालपुर में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसी स्थिति बन गई। पानी लोगों के घरों में भी घुसा। pic.twitter.com/yLpIdRha66
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 13, 2022