Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 31 Dec 2021 11:16 am IST

नेशनल

केंद्रीय मंत्री के बेटे पर एफआईआर दर्ज


केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बेटे व महाराष्ट्र के भाजपा विधायक नितेश राणे पर हत्या के प्रयास में एफआईआर दर्ज करने का मामला उलझता जा रहा है। गुरुवार को वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने सिंधुदुर्ग जिले की पुलिस द्वारा केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को बयान दर्ज कराने के लिए थाने में तलब किए जाने पर ऐतराज जताया और इसे कानून का उल्लंघन बताया। फडणवीस ने दावा किया कि पुलिस 65 साल से ज्यादा उम्र के किसी व्यक्ति को बयान दर्ज कराने के लिए थाने आने को नहीं कह सकती है। जांचकर्ता को स्वयं ऐसे व्यक्ति के घर पर जाकर बयान दर्ज करना होता है। 69 वर्षीय राणे के बेटे नितेश राणे के खिलाफ संतोष परब पर हमले के आरोप में हत्या के प्रयास के तहत केस दर्ज किया गया है। नितेश राणे सिंधुदुर्ग जिले की कंकावली सीट से विधायक हैं।