Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 30 Apr 2022 5:20 pm IST


पहाड़ी से फिसलकर वन कर्मी घायल


उत्तरकाशी:  मुखेम रेंज के कुटेटी के पास जंगल में लगी आग को बुझाते हुए एक वन कर्मी पहाड़ी से फिसलकर घायल हो गया। जिसे सूचना के बाद रेस्क्यू कर उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। जहां वनकर्मी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह मुखेम रेंज के कुटेटी बैरियर के पास स्थित जंगल में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही वन कर्मी अजयपाल सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां आग बुझाते वक्त उनका पैर फिसल गया, जिससे वह घायल हो गए। मौके पर मौजूद अन्य वन्य कर्मियों ने उनको जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि वनकर्मी की हालत अब खतरे से बाहर है।