Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 4 Sep 2021 7:00 am IST

राजनीति

Uttarakhand : जन आशीर्वाद रैली में पहुंचे मुख्यमंत्री धामी


प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को जन आशीर्वाद रैली के माध्यम से चुनावी बिगुल फूंक दिया है। वह शुक्रवार को श्रीनगर में रहे। यहां उनके स्वागत में जन आशीर्वाद रैली आयोजित की गई। इस दौरान उन्होंने श्रीनगर को नगर निगम बनाने की घोषणा की। वहीं मुख्यमंत्री ने श्रीनगर पंच पीपल से पांच किमी बाईपास मोटर मार्ग बनाने और सतपुली व सयुंसी में झील बनाने की घोषणा भी की। धामी ने कहा कि श्रीनगर में विद्युत लाइन भूमिगत की जाएगी।